भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन मेट ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए ईस्टर्न नेवल कमांड, वेस्टर्न नेवल कमांड और सदर्न नेवल कमांड में विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेड्समैन मेट के कुल 1159 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए भर्ती पोर्टल, joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 22 फरवरी से शुरू होगी, जो 7 मार्च तक जारी रहेगी।
योग्यता
ग्रुप-सी ट्रेडमैन मेट के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या सेकंडरी यानी 10वीं पास होने चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर अप्लाई के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
- एससी / एसटी / PWBDs / भूतपूर्व सैनिक और महिलाएं- कोई फीस नहीं
- अन्य सभी कैंडिडेट्स- 205 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन के तहत प्राप्त हुए आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी और लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंटस का वेरीफिकेशन किया जाएगा।
