News Archives - Scoop Fever

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF सुरक्षाकर्मी ने कंगना रनौत को मारा थप्पड़
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की निर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें दिल्ली जाते समय थप्पड़ मारा। रनौत के अनुसार, जब वह सुरक्षा जांच के बाद बोर्डिंग पॉइंट की ओर बढ़ रही थीं, तो तलाशी क्षेत्र में तैनात सीआईएसएफ की महिला अधिकारी कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर उनसे बहस की और उन्हें थप्पड़ मारा। सूत्रों के अनुसार, किसान आंदोलन के दौरान पंजाब में महिलाओं के बारे में कंगना के विवादास्पद बयान को कथित थप्पड़ मारने के पीछे उकसावे की वजह माना जा रहा है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कांस्टेबल कुलविंदर कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कंगना के दावे की जांच के लिए एक जांच पैनल गठित किया गया है। घटना के बाद एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, रनौत ने कहा कि कांस्टेबल ने उनसे कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती हैं। निर्वाचित सांसद ने पूछा कि हम पंजाब में बढ़ते इस उग्रवाद को कैसे नियंत्रित करेंगे। “मैं सुरक्षित हूँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो थप्पड़ मारने की घटना हुई, वह सुरक्षा जाँच के दौरान हुई। जब मैंने सुरक्षा जाँच पूरी की और महिला सुरक्षा अधिकारी के पास से गुज़रने का इंतज़ार कर रहा था, तो वह मेरे पास आई, मुझे मारा और गाली-गलौज करने लगी। जब मैंने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसानों का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूँ, लेकिन मेरी चिंता यह है कि पंजाब में आतंक और हिंसा में इस चौंकाने वाली वृद्धि को कैसे संभाला जाए।”

एयरपोर्ट से कथित तौर पर लिए गए एक अन्य वीडियो में, कांस्टेबल कुलविंदर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “जब उसने [कंगना] ये टिप्पणी की, तब मेरी माँ भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं।” कांस्टेबल को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए CISF कमांडेंट कार्यालय ले जाया गया। दिल्ली पहुँचने के बाद, कंगना ने CISF महानिदेशक नीना सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। इस घटना ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया, जिसमें कई नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की माँग की। उनके चुनावी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और इसकी निंदा की।

सिंह ने कहा, “मुझे घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। मैंने समाचारों में सुना है कि कंगना के साथ मारपीट की गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए, खासकर महिलाओं के साथ। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।” कंगना ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से रामपुर रियासत के वंशज और मौजूदा राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों के अंतर से हराया। वह हिमाचल प्रदेश से लोकसभा के लिए चुनी जाने वाली केवल चौथी महिला बनीं और पहली महिला जो किसी पूर्ववर्ती राजघराने से नहीं हैं।

The post चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF सुरक्षाकर्मी ने कंगना रनौत को मारा थप्पड़ appeared first on Scoop Fever.

कान्हा की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी की धूम
मथुरा (उप्र) – जन्माष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को कृष्ण नगरी मथुरा में वैदिक मंत्रोच्चार, शंख और घंटे की ध्वनि के बीच हजारों भक्त तीन प्रमुख मंदिरों में भगवान कृष्ण के “अभिषेक समारोह” के साक्षी बने। राधा दामोदर मंदिर के पुजारी बलराम गोस्वामी ने बताया कि राधा रमण, राधा दामोदर और गोकुलानंद मंदिरों में अभिषेक समारोह किया गया। इन मंदिरों में आज सुबह भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने बताया कि जहां हर जगह जन्माष्टमी आधी रात के दौरान मनाई जाती है, वहीं इन मंदिरों में यह लगभग 500 साल पहले प्रसिद्ध संत जीव गोस्वामी द्वारा स्थापित परंपरा के अनुसार दिन के दौरान मनाई जाती है।

पुजारी प्रशांत शाह ने कहा कि चूंकि वृन्दावन में शाह जी मंदिर, राधा रमण मंदिर में अपनाई जाने वाली परंपराओं के अनुसार सभी त्योहार मनाता है इसलिए यहां भी जन्माष्टमी सुबह मनाई गई। मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के कई अन्य मंदिरों में रात 12 बजे “अभिषेक” समारोह आयोजित किया जाएगा। पुजारी ने कहा कि भगवान कृष्ण के अभिषेक समारोह का चरणामृत (दूध, दही, घी, खांडसारी, शहद और कई जड़ी-बूटियों का मिश्रण) मंदिरों के सामने एकत्र हजारों भक्तों के बीच वितरित किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दिन की शुरुआत शहनाई, शंख और ढोल बजाने के साथ हुई।

इसके बाद भगवान का अभिषेक किया गया और फिर भक्तों के बीच चरणामृत का वितरण किया गया। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि हजारों तीर्थयात्रियों ने भागवत भवन मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन किए। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थल से कलाकारों का एक जुलूस निकाला गया जो मथुरा की मुख्य सड़कों और विभिन्न चौराहों से गुजरा। द्वारकाधीश मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर, वृन्दावन, गोवर्धन, नंदगांव आदि सहित मथुरा के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी मनाई गई। जन्माष्टमी में भाग लेने के लिए मथुरा गए लखीमपुर खीरी के निवासी बिमलेंद्र मिश्रा ने कहा, “जन्माष्टमी को लेकर जो उत्साह मथुरा में देखने को मिलता है वह कहीं और अनुभव नहीं किया जा सकता है।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विदेशी भक्तों ने भी इस्कॉन और राधा दामोदर मंदिर वृन्दावन में देवी-देवताओं के दर्शन किये। राधा दामोदर मंदिर के पुजारी बलराम गोस्वामी ने कहा कि आज मंदिर में एक विशेष आरती समारोह में कई विदेशी भक्त शामिल हुए। कृष्ण बलराम मंदिर (इस्कॉन वृन्दावन) के अध्यक्ष पंचगोड़ा प्रभु के अनुसार विभिन्न देशों के सैकड़ों भक्तों ने कृष्ण बलराम मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

The post कान्हा की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी की धूम appeared first on Scoop Fever.

उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन होगा: जितेंद्र सिंह
जम्मू – केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थित उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन’ रखा जाएगा। डॉ. सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऊधमपुर की ओर से जन्माष्टमी पर धन्यवाद! हमारे अनुरोध पर भारत सरकार ने उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन’ रखने की मंजूरी दे दी है।” उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से आवश्यक राजपत्र अधिसूचना जारी करने के लिए इस आशय का एक पत्र जम्मू-कश्मीर की सरकार को भेज दिया गया है।

तुषार महाजन ट्रस्ट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कैप्टन तुषार के नाम पर उधमपुर रेलवे स्टेशन को मंजूरी देने के लिए हम श्री मोदी, डॉ. सिंह और स्थानीय भाजपा नेताओं के बहुत आभारी हैं। यह उधमपुर की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। डॉ. सिंह को हमारा हार्दिक धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि फरवरी 2016 में पुलवामा जिले में जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) पर हुए आतंकवादी हमले में नौ पैरा (भारतीय सेना के विशेष बल) के अधिकारी कैप्टन तुषार महाजन ने एक आतंकवादी को मारने के बाद, अन्य सेना कर्मियों की जान की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

The post उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन होगा: जितेंद्र सिंह appeared first on Scoop Fever.

हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन, मध्य प्रदेश होगा अग्रणी उत्पादकः गडकरी
खंडवा (मप्र) – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताते हुए बुधवार को कहा कि कृषि उत्पादन की तरह ही मध्य प्रदेश हरित हाइड्रोजन उत्पादन में भी देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। गडकरी ने मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा की ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में मध्य प्रदेश कृषि उत्पादन में लगातार सात बार शीर्ष पर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘एक समय मध्य प्रदेश की चर्चा बीमारू राज्य के रूप में होती थी लेकिन आज इसकी गिनती विकसित प्रदेश के रूप में होती है। शिवराज के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने कृषि उत्पादन बढ़ाया और देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘किसानों को उचित दाम मिलने में आ रही मुश्किलों को देखते हुए सरकार ने तय किया कि किसान अब केवल अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जादाता भी बने। हमारा यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अब देश में टुकड़ा चावल, मक्का, ज्वार और गन्ने के रस से एथनॉल बनाया जा रहा है जिसका इस्तेमाल ईंधन के रूप में हो रहा है। स्पाइसजेट और विस्तार एयरलाइंस के विमानों में ईंधन के रूप में एथनॉल का उपयोग हो रहा है। इसी तरह पूरी तरह बायो-एथनॉल से चलने वाले स्कूटर भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में पेट्रोल एवं डीजल के आयात पर 16 लाख करोड़ रुपये का खर्च होता है। ईंधन के रूप में बायो-एथनॉल के उपयोग से यह पैसा किसानों की जेब में जाएगा और वे देश में बड़े पैमाने पर हरित ईंधन का उत्पादन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान ने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया है। मध्य प्रदेश देश में बड़े पैमाने पर तापीय, जल, पवन और सौर ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। पानी से हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र के पास एक इलेक्ट्रोलाइजर स्थापित किया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश कृषि की तरह देश में हरित हाइड्रोजन उत्पन्न करने वाला अग्रणी राज्य होगा। हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अब किसान न केवल ‘अन्न दाता’ (खाद्यान्न उत्पादक) बने रहेंगे, बल्कि बड़े पैमाने पर ‘ऊर्जा दाता’ (ऊर्जा उत्पादक) भी बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में ईंधन आयात पर खर्च होने वाले 16 लाख करोड़ रुपये किसानों के पास जाएंगे क्योंकि वे देश में बड़े पैमाने पर हरित ईंधन का उत्पादन करेंगे।’’ गडकरी ने कहा कि वह खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार का उपयोग कर रहे हैं और भविष्य में कोयले और तेल की जगह उद्योगों एवं वाहन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इसका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के विकास का श्रेय यदि किसी को है तो वह हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। अभी तक जो विकास हुआ वह तो ट्रेलर था, असली फिल्म शुरू होनी बाकी है।’’

उन्होंने कहा कि गांवों का विकास भी स्मार्ट शहरों की तर्ज पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 24 घंटे बिजली, अच्छी सड़क एवं पेयजल की सुविधाएं देशवासियों को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा मध्य प्रदेश का भविष्य बदलने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने आई है। गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश को समृद्ध और स्वर्णिम बनाने के लिए लोग अपना आशीर्वाद भाजपा को दें।

The post हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन, मध्य प्रदेश होगा अग्रणी उत्पादकः गडकरी appeared first on Scoop Fever.

Chandrayaan 3: ‘चंद्रमा पर होगी सफल लैंडिंग’, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ने दिया संदेश
आज का दिन भारत के लिए बहुत खास है। हर एक भारतीय के साथ पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई है।

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने की उम्मीद जताई।

क्या कहा राकेश शर्मा ने?

राकेश शर्मा ने कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। आपको बता दें कि राकेश शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+हॉटस्टार पर चंद्रयान-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे।

राकेश शर्मा ने कहा,

पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं, उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगा। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।

आपको मालूम हो कि अंतरिक्ष यात्रा के लिए सोवियत इंटरकोसमोस कार्यक्रम सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को उड़ान भरी थी।

The post Chandrayaan 3: ‘चंद्रमा पर होगी सफल लैंडिंग’, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ने दिया संदेश appeared first on Scoop Fever.

महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है नारी की सुरक्षा : प्रतिभा
बिहार (दरभंगा) – बिहार में दरभंगा जिले की उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए नारी की सुरक्षा को सर्वाधिक जरूरी बताते हुए आज कहा कि नारी जिस माहौल में रहती है, पढ़ती है, काम करती है, वहाँ उन्हें पूर्णतः सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। श्रीमती रानी ने सोमवार को समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में आयोजित जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मिशन शक्ति सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आज समाज में नारी के लिए जो व्यवस्था है, उसमें नारी सुरक्षा का विषय महत्वपूर्ण है और मिशन शक्ति भी इसी दिशा में एक प्रयास है।महिला सुरक्षा को समाज में गंभीरता से लिए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कई बार हम मामले की गंभीरता को नहीं समझ पाते हैं और उसे सामान्य घटना से जोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन किसी घटना को सहते-सहते हम इतने अभ्यस्त हो जाते हैं कि उसे हम सामान्य घटना के रूप में मान लेते हैं और जिस संवेदनशीलता से उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, नहीं कर पाते हैं। उन्होंने उपस्थित महिला पदाधिकारीयों को कहा कि ऐसे मामले में हमें अपनी संवेदनशीलता को बनाए रखने की जरूरत होगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के तहत कई कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं, जिनके तहत जिला हब फॉर एमपॉवरर्मेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, निश्चित रूप से यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उपयुक्त सिद्ध होगी।

मिशन शक्ति’ मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति’ की दो उप-योजनाएं हैं- ‘संबल’ और ‘सामर्थ्य’. जहां “संबल” उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, वहीं ‘सामर्थ्य’ उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। ‘संबल’ उप-योजना के घटकों में नारी अदालतों के एक नए घटक के साथ वन स्टॉप सेंटर (ओएससी), महिला हेल्पलाइन-181 (डब्ल्यूएचएल), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) हैं- इसके अलावा यह योजना समाज और परिवार के भीतर वैकल्पिक विवाद के समाधान एवं लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने का काम करेगी। ‘सामर्थ्य’ उप-योजना में शक्ति सदन ,सखी निवास , इसके अलावा, कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय क्रेच योजना और विशिष्ट आईसीडीएस के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) है।

समारोह में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार पटना की प्रबंधक (क्षमता वर्धन), ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बेटी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने बताया की बिहार राज्य में प्रति 1000 पुरुष में 918 महिलाएं हैं, जो यह दर्शाता है कि आज भी समाज में बेटी के प्रति पुरानी नजरिया कायम है। जिसे दूर करने की जरुरत है, इसके लिए जरुरी है कि हमारा समाज कन्या भ्रूण हत्या, लिंग परिक्षण इत्यादि कुरीतियों को दूर करें, क्योंकि बेटी है तो कल है। यह योजना सम्पूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान अवसर प्रदान करेगी। जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मिशन शक्ति अंतर्गत विभिन्न योजनाओ को विस्तार पूर्वक बताया गया ।

उन्होंने बताया कि निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, के आदेशानुसार आज बिहार के हर जिले में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रशासक अजमातुन निशा द्वारा किया गया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ रश्मि वर्मा द्वारा किया गया I कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम ,बिहार पटना की प्रबंधक (क्षमता वर्धन ), रश्मि रंजन, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, एस एम सी यूनिसेफ डीपीएम जीविका, लैंगिक विशेषज्ञ गोविन्द कुमार एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,महिला पर्यवेक्षिका सहित सभी जिला प्रोग्राम कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

The post महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है नारी की सुरक्षा : प्रतिभा appeared first on Scoop Fever.

हवाई के माउ में जंगल में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 53 हुई : गवर्नर लहैना
अमेरिका – अमेरिकी राज्य हवाई के माउ में जंगल में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 53 हो गई। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने यह जानकारी दी। ग्रीन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘हम हवाई में इस पीढ़ी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा के बारे में बात कर रहे हैं” और यह बहुत दुख की बात है इस घटना में 53 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव दलों का तलाश अभियान अभी जारी है। ग्रीन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि 1,000 से अधिक ढांचें नष्ट हो गए हैं। माउ के मेयर रिचर्ड बिसेन के साथ प्रभावित शहर का दौरा करने के बाद ग्रीन ने कहा, ‘‘कुछ अपवादों को छोड़ दें तो लहैना पूरी तरह से जलकर राख हो चुका है।

वहां की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि लहैना में जैसे बम से हमला किया गया हो।’’ समाजसेवी विशेषज्ञों ने माउ के पीड़ितों की मदद के लिए दान करना चाह रहे लोगों से अभी इंतजार करने को कहा। ‘सेंटर फॉर डिजास्टर फिलैंथ्रोपी’ की उपाध्यक्ष रेजीन वेबस्टर ने कहा कि जब तक दमकल कर्मी अपना कार्य खत्म नहीं कर लेते तब तक आवश्यकताओं का पूरा आकलन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने संभावित दानकर्ताओं से ऐसे संगठनों की मदद करने का आग्रह किया जिनके स्थानीय स्तर पर संपर्क हों। ऐतिहासिक शहर लहैना की मौजूदा तस्वीरों से वहां के विनाशकारी हालात का पता चलता है।

हवाई में आपात दलों के कर्मी पीड़ितों को बचाने और जंगल में लगी आग पर काबू पाने के काम में जुटे हैं। यह आग इस सप्ताह माउ के कई हिस्सों तक फैल गई। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने गवर्नर ग्रीन से फोन पर बात की और घटना में हुए जान-माल के नुकसान को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ने राज्य में आपदा घोषित करने को मंजूरी दे दी है, जिससे संघीय सहायता का रास्ता साफ हो गया है। एपी

The post हवाई के माउ में जंगल में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 53 हुई : गवर्नर लहैना appeared first on Scoop Fever.

भारत 2027 तक ‘लिम्फेटिक फाइलेरियासिस’ को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया
नयी दिल्ली – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत बहु-साझेदार और बहु-क्षेत्रीय लक्षित अभियान के माध्यम से वैश्विक लक्ष्य से तीन साल पहले 2027 तक ‘लिम्फेटिक फाइलेरियासिस’ को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मांडविया ने बृहस्पतिवार को यहां पूरे देश में दवा देने संबंधी वार्षिक राष्ट्रव्यापी ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (एमडीए) पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जनभागीदारी और पूरी सरकार और पूरे समाज के दृष्टिकोण के माध्यम से हम देश से इस बीमारी को खत्म करने में सक्षम होंगे।’’

दस अगस्त से शुरू हुए अभियान का दूसरा चरण इस बीमारी से मुक्त नौ राज्यों – असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के 81 जिलों को कवर करेगा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और उत्तर प्रदेश के उनके समकक्ष ब्रजेश पाठक, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री निरंजन पुजारी और असम के उनके समकक्ष केशब महंत और झारखंड के बन्ना गुप्ता डिजिटल माध्यम से उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा, ‘‘प्रयास केवल दवाएं लेने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों को खत्म करने में भी मदद करनी चाहिए जिसके बिना हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रगति काफी हद तक बाधित होगी।’’

केंद्रीय मंत्री ने स्वस्थ राष्ट्र सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया। अन्य लोगों के बीच ‘नि-क्षय’ मित्र का उदाहरण देते हुए स्वास्थ्य में ‘जन आंदोलन’ की सफलता को रेखांकित करते हुए मांडविया ने कहा, ‘‘जमीनी स्तर से शुरू होने वाले सभी हितधारकों की भागीदारी से सामुदायिक जुड़ाव इस मिशन में सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।’’ जन-आंदोलनों की व्यापक पहुंच को रेखांकित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘जागरूकता सृजन को शामिल करना और गांवों, पंचायतों में संचार अभियान सुनिश्चित करना आंदोलन को प्रेरित करेगा जिससे पूरे देश में व्यापक पहुंच होगी।’’

प्रयासों को और मजबूत करने के लिए मांडविया ने इस बीमारी को खत्म करने के उपाय के रूप में स्वास्थ्यकर्मियों या पेशेवरों के सामने दवा की खपत पर अधिक जोर देने की वकालत की। इस अवसर पर डेंगू बुखार और चिकनगुनिया बुखार के नैदानिक प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देशों की शुरुआत की गई। भाषा

The post भारत 2027 तक ‘लिम्फेटिक फाइलेरियासिस’ को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया appeared first on Scoop Fever.

राजनैतिक सियासत, औरैया की राजनीति हुई और भी दिलचस्प: बिधूना विधानसभा सीट पर पिता बेटी आमने सामने !!.
पंकज पाराशर छतरपुर✍️ – औरैया की बिधूना विधानसभा सीट पर अब पिता बेटी आमने सामने हैं l वहीं, सपा से आए मुलायम सिंह के साढू भी बीजेपी से टिकट ना मिलने से नाराज़ दिख रहे हैं l बिधूना सीट की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है l वह भी इसलिए क्योंकि कुछ दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का साथ छोड़ा और सपा में शामिल हुए तो तमाम विधायक बीजेपी के उनके पीछे पीछे चल दिए, जिसमें से बीजेपी से बागी हुए बिधूना विधानसभा से विधायक विनय शक्य भी हैं l वह भी सपा में शामिल हो गए l अब वह भी सपा से अपने भाई को टिकट मांग रहे हैं l

पिता-बेटी होंगे आमने सामने

बीजेपी ने पहले ही राजनीति दाबपेच खेलते हुए विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शक्य भाजपा से प्रत्याशी हैं l रिया शाक्य पहले भी अपने चाचा दिनेश शाक्य पर अपने बीमार पिता को जबरन शामिल कराने का आरोप लगा चुकी है, जिसको लेकर कहीं न कहीं एक बार यह पारिवारिक कलह भी बताया जा रहा था l सपा ने विनय शाक्य को प्रत्याशी है तो इस सीट पर एक उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा की पिता बेटी अपनी अपनी जीत के लिए जन संघर्ष करेंगे l

खुश नहीं लग रहे सपा छोड़ कर आए मुलायम सिंह के साढू

विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को बीजेपी ने टिकट देकर बिधूना की राजनीति का समीकरण ही बदल दिया है l भले ही रिया शाक्य का राजनितिक कैरियर कम हो और उम्र भले ही 25 साल की हो लेकिन उनकी सोच जनता के बीच अच्छी दिख रही है l जहां महिलाओं को सम्मान और युवाओं को नौकरी दिलाने की बात कह रही है l साथ ही सपा छोड़ कर आए मुलायम सिंह के साढू एलएस गुप्ता बिधूना में प्रत्यशी घोषित होने से खुश नहीं दिख रहे l

The post राजनैतिक सियासत, औरैया की राजनीति हुई और भी दिलचस्प: बिधूना विधानसभा सीट पर पिता बेटी आमने सामने !!. appeared first on Scoop Fever.

बीवी सुंदर है, साथ नहीं रहना चाहती, मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए.!!
पंकज पाराशर छतरपुर✍️ –मध्य प्रदेश के छतरपुर में एसपी के पास अजीब जन शिकायत आई है। उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले नंदू पाल की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। अब उसने एसपी से शिकायत में लिखा है कि बीवी सुंदर है, स्मार्ट है, इसलिए साथ नहीं रहना चाहती।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में अजीब मामला सामने आया है। छतरपुर एसपी को उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले शख्स ने शिकायत की है कि- “मेरी पत्नी सुंदर है, स्मार्ट है। वह पढ़ी-लिखी भी है। इस वजह से साथ नहीं रहना चाहती। मायके में लेने जाओ, तो घरवालों से कहकर पिटवाती है। मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए। जिन्होंने मुझे पीटा, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।”

छतरपुर एसपी को शिकायत करने वाले शख्स का नाम नंदू पाल है। वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटोंध गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि 30 अप्रैल 2021 को उसकी शादी छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के गांव नगरौली की रीना पाल से हुई थी। दोनों परिवारों ने यह शादी तय की थी। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से नंदू और रीना परिणय सूत्र में बंधे थे। नंदू का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद पत्नी मायके गई थी। तब से लौटने को तैयार ही नहीं है क्योंकि वह उसकी तरह सुंदर नहीं है। पत्नी खूबसूरत, स्मार्ट और पढ़ी-लिखी है। इस वजह से वह साथ आकर नहीं रहना चाहती।

नंदू का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया तो उसने सीधे-सीधे इनकार कर दिया। इतना ही नहीं गिड़गिड़ाने की नौबत आई तो लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर पीट दिया। पिछले बुधवार को भी ऐसा ही हुआ था। वह थानों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही। इसी वजह से वह एसपी से शिकायत करने गया था।

अब थानों के चक्कर लगा रहा है पति

नंदू ने बताया कि जब ससुराल वालों ने उसे पीटा तो वह लवकुशनगर थाने में गया था। वहां उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो वह छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंचा। उसने अपने आवेदन में पत्नी को वापस दिलाने और मारपीट करने वाले ससुराल के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

The post बीवी सुंदर है, साथ नहीं रहना चाहती, मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए.!! appeared first on Scoop Fever.