यहां देखें एसएससी सीजीएल परीक्षा 2020 अधिसूचना

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

कौन कर सकता है SSC CGL Application 2020 के लिए आवेदन ?

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2020 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण की हो। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा मं  छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये अधिसूचना के लिंक पर जाएं।

यह है आवेदन प्रक्रिया

सीजीएल परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर लॉगिन सेक्शन में दिये गये ‘न्यू यूजर – रजिस्टर नाऊ’ के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण पेज पर जाना होगा। इसके बाद आधार नंबर और अन्य मांगे गये विवरणों को भरकर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। फिर अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार सीजीएल परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टेप को पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।