SSC CGL Application 2020: आवेदन का आज आखिरी दिन, 6506 सरकारी नौकरियां CBI, NIA, CAG, PWD और अन्य विभागों में

SSC CGL Application 2020: सीबीआई, एनआईए, सीएजी, सीपीडब्ल्यूडी, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, आदि जैसे केंद्र सरकार के विभाग और मंत्रालयों में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए जरूरी अलर्ट। इन विभागों एवं मंत्रालयों में 6506 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 31 जनवरी 2021 को समाप्त होने जा रही है। इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2020 के माध्यम से किया जाना है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज रात 11.30 बजे बंद हो जाएगा। हालांकि, आज रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों के पास आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने का 2 फरवरी तक का और ऑफलाइन के लिए 4 फरवरी तक का समय होगा। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।



