Uncategorized

असम के चाय बागान में काम करने वालों के लिए है अलग टाइम जोन, IST इन पर नहीं होता लागू

नई दिल्‍ली –भारतीय मानक समय ( Indian Standard Time) की स्थापना 1 सितंबर 1947 को हुई थी। ये अंतराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम (Greenwich Mean Time) से अलग है। GMT का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित ऑब्जर्वेटरी से होता है, जबकि आईएसटी का निर्धारण इलाहाबाद के नैनी से होकर गुजरने वाली मध्याह्न रेखा से होता है। ये रेखा पर 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर से होकर गुजरती है। भारतीय मानक समय, ग्रीनविच मीन टाइस से करीब साढ़े पांच घंटे आगे है। इसका अर्थ है कि यदि भारत में शाम के छह बजे होंगे तो लंदन में उस वक्‍त दोपहर के 12:30 बजे होंगे। उत्‍तर कोरिया को छोड़कर दुनिया के सभी देश ग्रीनविच मीन टाइम को मानते हैं। हालांकि, आईएसटी की स्‍थापना के बाद भी भारत में कलकत्‍ता का 1948 तक और बॉम्‍बे का 1955 तक अपना टाइम था। जिस वक्‍त आईएसटी की स्‍थापना हुई थी उस वक्‍त सेंट्रल ऑब्‍जरवेटरी चेन्‍नई (तत्‍कालीन मद्रास) में थी, जिसको बाद में प्रयागराज जिले में शंकरगढ़ किले में स्‍थापित किया गया था।

पूर्व और पश्चिम में दो घंटे का अंतर 

आपको बता दें कि भारत के पूर्वी छोर और पश्चिमी छोर के बीच की दूरी 2933 किमी है। इसका अर्थ ये है देश के पश्चिमी राज्‍यों के मुकाबले पूर्वोत्‍तर इलाकों में सूरज दो घंटा पहले निकल जाता है। यही वजह है कि देश के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में सूर्य की स्थिति को देखते हुए कामकाज दो घंटे पहले शुरू हो जाता है। यहां के सरकारी और निजी कार्यालयों में भी काम पश्चिमी राज्‍यों की अपेक्षा दो घंटे पहले शुरू होता है। इसकी एक बड़ी वजह ऊर्जा की बचत करना भी है।

Leave a Reply

Back to top button