Technology

इस चीनी मोबाइल कंपनी का बड़ा रिकॉर्ड, मात्र 2 साल में भारत के 850 शहरों तक हुई पहुंच, खोले 3000 स्टोर

नई दिल्ली, आइएएनएस. सीमा पर जारी तनाव के बीच चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। Xiaomi कंपनी ने बीते सोमवार को भारत में नया Mi Store खोलने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद Mi Store की कुल संख्या 3000 हो गई है। नए Mi Store के खुलने के साथ ही भारत में Mi Store की पहुंच देश के 850 शहरों तक हो गई है। कंपनी का नया Mi Store उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खोला गया है।

महज 2 साल में खोले 3000 Mi Store 

Xiaomi कंपनी ने अपना पहला Mi Sotre साल 2015 में 15 अगस्त के मौके पर बेंग्लुरु में खोला था। इसके दो साल बाद ही भारत में Mi स्टोर की संख्या बढ़कर 3000 हो गई है। कंपनी ने यह कारनामा ऐसे दौर में किया है, जब पिछले करीब दो साल से भारत में चीन प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहिम चल रही है. इस साल भारत में Mi India की 6वीं एनिवर्सिरी है। इस मौके पर कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट किया और भारत में Mi रिटेल स्टोर के ईकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक भारत में Mi India के मौजूदा वक्त में 75 Mi Homes हैं। साथ ही 45 से ज्यादा Mi Studios और 8000 से ज्यादा प्रिफर्ड पार्टनर हैं। इसके अलावा 4000 से ज्यादा बड़े फॉर्मेट के रिटेल पार्टनर्स हैं।

Leave a Reply

Back to top button