Uncategorized

SSC CGL Application 2020: आवेदन का आज आखिरी दिन, 6506 सरकारी नौकरियां CBI, NIA, CAG, PWD और अन्य विभागों में

SSC CGL Application 2020: सीबीआई, एनआईए, सीएजी, सीपीडब्ल्यूडी, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, आदि जैसे केंद्र सरकार के विभाग और मंत्रालयों में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए जरूरी अलर्ट। इन विभागों एवं मंत्रालयों में 6506 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 31 जनवरी 2021 को समाप्त होने जा रही है। इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2020 के माध्यम से किया जाना है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज रात 11.30 बजे बंद हो जाएगा। हालांकि, आज रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों के पास आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने का 2 फरवरी तक का और ऑफलाइन के लिए 4 फरवरी तक का समय होगा। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

SSC CGL Application 2020 सीबीआई एनआईए सीएजी सीपीडब्ल्यूडी रेल मंत्रालय विदेश मंत्रालय प्रवर्तन निदेशालय केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो आदि जैसे केंद्र सरकार के विभाग और मंत्रालयों में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए जरूरी अलर्ट। एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज रात 11.30 बजे बंद हो जाएगा।

यहां देखें एसएससी सीजीएल परीक्षा 2020 अधिसूचना

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

कौन कर सकता है SSC CGL Application 2020 के लिए आवेदन ?

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2020 के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण की हो। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा मं  छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये अधिसूचना के लिंक पर जाएं।

यह है आवेदन प्रक्रिया

सीजीएल परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर लॉगिन सेक्शन में दिये गये ‘न्यू यूजर – रजिस्टर नाऊ’ के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण पेज पर जाना होगा। इसके बाद आधार नंबर और अन्य मांगे गये विवरणों को भरकर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। फिर अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार सीजीएल परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन स्टेप को पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

 

Leave a Reply

Back to top button