Uncategorized

हॉट लुक के साथ दिशा पाटनी ट्रेडिशनल लुक में भी दिखती है ग्लैमरस

दिशा पाटनी अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट भी करती रहती हैं। जिसमें उनका बोल्ड लुक नजर आ जाता है। वैसे तो दिशा इनर वियर केल्विन क्लेन को अक्सर ही प्रमोट करते दिखती हैं। लेकिन उसके अलावा भी हमेशा वो बोल्ड लुक में नजर आ जाती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की बिकनी की तस्वीर से एक बार फिर सबको अपना परफेक्ट फिगर दिखा रहीं दिशा एथिनिक लुक में भी कुछ कम हॉट नहीं दिखती हैं। साड़ी हो या लहंगा दोनों ही आउटफिट में वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं। तो आगे देखें दिशा पाटनी के एथिनिक लुक जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

दिशा पाटनी एथिनक लुक में भी बोल्ड दिखती हैं। तभी तो इस सिल्वर रंग के लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज जिसमें डीप राउंड नेक है, संग दिशा अपने एब्स दिखाते नजर आ रही हैं। साथ ही स्मोकी आईज और मेसी हेयर के साथ दिशा कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं।

वहीं साड़ी में दिशा पाटनी का ये लुक देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। सिल्वर रंग की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज के साथ हाथों में चूड़ियां और मिड रिब्स दिखाते दिशा काफी हॉट लग रहीं थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो कोहल आईज के साथ पिंक लिप्स में दिशा का लुक कमाल लग रहा था।

दिशा केवल मोनोकोनी में ही बोल्ड लुक में नहीं दिखतीं। इनर वियर केल्विन क्लेन के प्रमोशन के लिए दिशा एक बार खूबसूरत पीच रंग के लहंगे और माथे पर मांगटीका लगाए स्पोर्ट्स वियर पहने दिखीं थीं। जिसमें उनका लुक देखने लायक था।

फिल्म मलंग के प्रमोशन के दौरान दिशा हर बार अपने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं थीं। जिसमें वो अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते नजर आईं थीं। e

Leave a Reply

Back to top button